पृष्ठ

रविवार, 29 नवंबर 2015

Natural Honey. रोज एक चम्मच शहद खाने से नहीं हो सकता कैंसर.

Natural "LED free" Bee Honey.


रोज एक चम्मच शहद खाने से नहीं हो सकता कैंसर.

patanjali शहद के लिए चित्र परिणामरोजाना शहद खाने से शरीर निरोगी, ऊर्जावान व स्वस्थ बना रहता है। चम्मच भर शहद के सेवन से प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है, जिसके कारण बीमारियां पास नहीं आती हैं। शहद का सबसे ख़ास गुण यह है कि ये कभी खराब नहीं होता। हमेशा उपयोगी बना रहता है। जैसे-जैसे यह पुराना होता जाता है वैसे-वैसे और अधिक उपयोगी होता जाता है।

1923 ई. के पिरामिड में एक रूसी वैज्ञानिक को एक शहद से भरा पात्र मिला। उस समय हैरत में डाल देने वाली बात यह थी कि यह शहद 3300 वर्ष पुराना होने के बावजूद खराब नहीं हुआ था। उसके स्वाद और गुणों में कोई अंतर नहीं आया था। इसलिए शहद या मधु का उपयोग भारत में पुराने समय से ही न सिर्फ खाने में, बल्कि पूजा-पाठ व धार्मिक रीतिरिवाज में भी किया जाता रहा है। शहद स्वाद में तो बेहतरीन है ही साथ ही आयुर्वेद में इसे कई गुणों से भरी जबरदस्त औषधि भी माना गया है। आइए जानते हैं शहद खाने से होने वाले कुछ फायदों के बारे में...

1.नियमित रूप से शहद खाने से पेट का कैंसर कभी नहीं होता है। इसमें ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो ट्यूमर बनने से रोकते हैं।
2.रोजाना दो चम्मच शहद खाना बालों के लिए भी लाभदायक होता है, ये बालों को गिरने से रोकता है। स्किन को ग्लोइंग और प्रॉब्लम फ्री बनाता है।
3. नियमित रूप से कम से कम एक बड़ा चम्मच शहद का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। शरीर स्वस्थ, सुंदर और सुडौल बनता हैं।
4.एक छोटी चम्मच त्रिफला और एक चम्मच शहद मिलाकर रात में सोते समय खाएं और ऊपर से दूध पी लें, पेट के सभी रोगों से छुटकारा मिल जाएगा ।
5.रोजाना शहद खाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। शहद का सेवन करने से डायजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है। बूढ़े लोग जिनका डायजेशन कमजोर हो चुका है, उनके लिए शहद बहुत फायदेमंद होता है।
6.ठंडे पानी में शहद मिलाकर रोजाना लेने से त्वचा का रंग साफ होता है और चेहरे पर लालिमा व कांति भी आ जाती है। राेज 25 ग्राम शहद दूध के साथ जरूर लें। इससे शरीर को ताकत मिलती है।
7.शहद का नियमित सेवन करने एलर्जी की समस्या नहीं होती है, क्योंकि इसमें विटामिन बी1, बी2, बी3, बी4, बी6 होते हैं। यदि आप रोज शहद का उपयोग करते है तो आपके शरीर के हार्मोंन्स भी कंट्रोल में रहते हैं।
You Tube "Indian Market Honey is Not Safe !!!! : Aajtak News"
क्या शहद मौत बंटा रहा है? क्या शहद आपको बीमार कर रहा है? ये सवाल उठने शुरु हुए हैं एक रिपोर्ट से. सेंटर फॉर साइंस एंड इनवायरॉनमेंट ने दावा किया है कि भारत में बिकने वाला शहद आपकी सेहत बिगाड़ रहा है.



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें



LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...